Breaking
5 Aug 2026, Wed

जनगणना-2027: हरिद्वार के वार्ड 10 और 12 के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भारत सरकार गृह मंत्रालय, जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के तहत जनगणना-2027 के द्वितीय चरण “जनसंख्या गणना” की तैयारियां शुरू हो गई हैं।इसी क्रम में 01 जुलाई से 03 जुलाई 2026 तक हरिद्वार नगर निगम के सेंटेनेशन सैल में वार्ड-10 और वार्ड-12 हेतु तीन दिवसीय प्री-टेस्ट प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की प्रस्तावित प्रश्नावली, आंकड़ा संकलन प्रक्रिया, मोबाइल एप्लिकेशन, स्व-गणना और CMMS पोर्टल के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण रोजाना सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला इस जनगणना कार्य निदेशालय देहरादून से शुभम वर्मा, ध्रुवेन्द्र कुमार वर्मा, नितीश रावत, भावेश कुमार धीमान और नीरज कुमार दूधीवाल ने प्रशिक्षण दिया।

नगर आयुक्त / प्रमुख जनगणना अधिकारी नन्दन कुमार आईएएस ने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर निगम से सुश्री सुनीता सक्सेना, सुश्री निशात अन्सारी, शिव सिंह चौहान और ओम प्रकाश मौर्य भी उपस्थित रहे।कुल 22 प्रगणक / पर्यवेक्षकों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण 03 जुलाई को संपन्न हुआ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *