मंगलौर:(जीशान मलिक) हरिद्वार के अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस ने सीआईयू रूड़की के साथ संयुक्त कार्रवाई कर अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।दिनांक 01.07.2026 को की गई कार्रवाई में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 200 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शराब बनाने का पूरा उपकरण बरामद किया गया। साथ ही मौके पर रखे लगभग 800 लीटर कच्चे लहन को भी नष्ट कर दिया गया।
“बरामदगी”
1. कच्ची शराब: 200 लीटर
2. उपकरण:2 लोहे के तसले, 2 छोटे तसले मय प्लास्टिक पाइप व तार, 6 बिजली हीटर, 2 पाइप, 1 प्लास्टिक डिब्बा, 1 कुप्पी, 2 बाल्टी और 1 पानी की टंकी
“गिरफ्तार अभियुक्त”
1. रवि पुत्र काशीराम, निवासी ग्राम बिझोली, कोतवाली मंगलौर
2. परमानंद उर्फ आनंद पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम नाथू खेड़ी, कोतवाली मंगलौर
3. सौरभ पुत्र जोमपाल, निवासी ग्राम नाथू खेड़ी, कोतवाली मंगलौर।
पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, उ0नि0 मनोज सिंह कठैत, का0 तेजपाल, हो0गा0 शिवकुमार और सीआईयू रूड़की की टीम जिसमें अ0उ0नि0 अश्वनी यादव, हे0का0 मनमोहन भंडारी, का0 आशीष, अजय काला, रवींद्र खत्री और महिपाल तोमर शामिल रहे।

