Breaking
21 Jun 2026, Sun

बायोडीजल फैक्ट्री फायरिंग कांड में 3 और बदमाश गिरफ्तार, SSP ने किया था 10-10 हजार का इनाम घोषित

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। थाना बुग्गावाला पुलिस ने अमानतगढ़ स्थित बंद पड़ी बायोडीजल फैक्ट्री में चौकीदार पर फायरिंग कर लूट के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 3 कुख्यात बदमाशों को यूपी बॉर्डर से दबोच लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों पर SSP नवनीत सिंह ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।दिनांक 09.06.2026 को बुग्गावाला क्षेत्र के अमानतगढ़ में बंद पड़ी बायोडीजल फैक्ट्री में बदमाश बड़ी चोरी के इरादे से घुसे थे। चौकीदार ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग कर दी, जिसमें चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घटना के दिन ही मुकदमा दर्ज कर पुलिस अनावरण में जुट गई थी। उसी दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश लुकमान को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका साथी फरार हो गया था। लुकमान से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। SSP नवनीत सिंह के सख्त निर्देश पर थाना बुग्गावाला पुलिस ने CIU टीम के साथ मिलकर मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के जरिए जाल बिछाया। दुर्गम रास्तों पर लगातार निगरानी रखी गई। नतीजतन 19.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यूपी बॉर्डर से 3 बदमाशों को धर दबोचा।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने पहले कई दिन फैक्ट्री की रेकी की थी। मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। ये गिरोह यूपी और उत्तराखंड में चोरी, लूट व डकैती की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

गिरफ्तार आरोपी”

1. संजय पुत्र स्व0 चन्दू, निवासी मोहल्ला ओल्ड मिद्दा गडी रोड, थाना सदर, यमुनानगर, हरियाणा

2. जोगिन्दर उर्फ जोगा पुत्र पूरणचन्द, निवासी न्यू गुलाबनगर बाईपास कैम्प, थाना सदर, यमुनानगर, हरियाणा

3. नसीम पुत्र स्व0 बुन्दु मिस्त्री, निवासी ग्राम बन्दरजुड, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार

बदमाशों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जोगिन्दर उर्फ जोगा शातिर अपराधी है। उस पर लक्सर कोतवाली में डकैती, सहारनपुर के बेहट थाने में चोरी, फायरिंग और विद्युत अधिनियम समेत 5 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

 “पुलिस टीम में शामिल”

इस सफलता में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उ0नि0 मनोज कुमार, उ0नि0 सुनील रमोला, CIU रुड़की और CIU हरिद्वार की टीम की अहम भूमिका रही।फिलहाल पुलिस अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। लगातार हो रहे खुलासों पर आमजन हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *