Breaking
21 Jun 2026, Sun

धनोरी में दिनदहाड़े पत्रकार के घर लाखों की चोरी, घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) धनोरी क्षेत्र के जसावावाला रोड पर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर ने पत्रकार विवेक सैनी के घर का ताला तोड़कर करीब 1 लाख रुपये की नकदी, जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

“कैसे हुआ खुलासा”

जानकारी के अनुसार पत्रकार विवेक सैनी शनिवार दोपहर किसी काम से रूड़की गए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोरी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

“पुलिस जांच में जुटी”

सूचना मिलते ही धनोरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद जसवा वाला रोड समेत पूरे धनोरी क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में घरों में चोरी होना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस जल्द खुलासा करे, वरना अपराधियों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *