Breaking
21 Jun 2026, Sun

देहरादून में शिव सेना का 60वां स्थापना दिवस: स्वर्गापुरी मंदिर में प्रचंड हवन, सैकड़ों युवाओं ने थामा शिंदे गुट का दामन

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)शिव सेना उत्तराखंड युवा इकाई ने गुरुवार को पार्टी का 60वां स्थापना दिवस निरंजनपुर सब्जी मंडी स्थित स्वर्गापुरी मंदिर में हवन-यज्ञ और प्रसाद वितरण के साथ मनाया। इस दौरान चलाए गए सदस्यता अभियान में सैकड़ों युवाओं और बुजुर्गों ने शिव सेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में देहरादून महानगर जिले का गठन भी किया गया।19 जून 1966 को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने शिव सेना की स्थापना की थी। बालासाहेब ने बिना कोई संवैधानिक पद लिए महाराष्ट्र की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाई और हमेशा हिंदू विचारधारा को सर्वोपरि रखा।

कार्यक्रम में बालासाहेब के उस चर्चित बयान को भी याद किया गया जब अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरे के बाद उन्होंने कहा था, “हिंदू के पास बहुत मंदिर हैं, मगर हज के लिए मुंबई से ही जाना पड़ेगा।”उनके इस तेवर के बाद यात्रा पुनः शुरू हुई थी।

प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने युवाओं को भगवा पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा, “बालासाहेब वाला दौर लौट आया है। यह एकनाथ शिंदे साहेब और कैप्टन अभिजीत अडसूल साहेब की सेना है। यह सबकी शिव सेना है, आओ सेना को मजबूत करें।”प्रदेश महासचिव सुमित चौधरी ने कहा कि शिव सेना का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर है। “हमारा मंत्र है- 80% समाज सेवा, 20% राजनीति। मुंबई हमारी थी, अब उत्तराखंड की बारी है।”कार्यक्रम में संगठन विस्तार करते हुए कई पदों पर नियुक्तियां की गईं। वरिष्ठ शिव सैनिक मनोज शरीन और पप्पू मेजर सिंह चौहान की मौजूदगी में युवाओं का हौसला बढ़ाया गया।

– प्रदेश प्रचारक: शिवम

– प्रदेश सचिव: जितेंद्र कुमार, मनवर सिंह

– जिला देहरादून जिला सचिव: रवि कांत, आयुष पासवान, तनुज कुमार

– जिला सहसचिव:पारस कक्कड़, आदेश कुमार, किशन चौहान

इस मौके पर गणेश अय्यर, शुभम, शिवम, अमरजीत शिखावत, विक्की, वंश, मोंटी, मनीष, आदेश कुमार समेत सैकड़ों युवाओं ने शिव सेना की सदस्यता ली।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *