हरिद्वार:(जीशान मलिक) जहां आज के दौर में खोई हुई कीमती चीजों के वापस मिलने की उम्मीद न के बराबर होती है, वहीं भगवा सनातन टाइम्स ने ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। गुरुवार को टीम ने BHEL क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला एक कीमती स्मार्टफोन उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुंचा दिया।
“ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान मिला फोन”
भगवा सनातन टाइम्स के मुख्य संपादक रोहन कुमार ग्राउंड रिपोर्टिंग के सिलसिले में BHEL क्षेत्र में थे। इसी दौरान उन्हें BHEL एस्टेट ऑफिस के पास एक स्मार्टफोन लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मालिक का पता नहीं चला।
“सोशल मीडिया से मिली मदद, IMEI से हुआ सत्यापन”
टीम ने फोन को सुरक्षित रखकर मालिक की तलाश शुरू की। फेसबुक और विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों पर सूचना साझा की गई। सुरक्षा कारणों से मोबाइल की कंपनी, मॉडल और अन्य जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई ताकि कोई गलत दावा न कर सके। कुछ घंटों बाद ही सिडकुल में कार्यरत एक युवक ने संपर्क कर बताया कि उसका फोन BHEL क्षेत्र में गिर गया था। टीम ने पूरी सतर्कता बरतते हुए लॉक पैटर्न, स्क्रीन वॉलपेपर, IMEI नंबर और अन्य जानकारियों का मिलान किया। सभी जानकारी सही मिलने पर पुष्टि हुई कि वही असली मालिक है।
“जिला जेल रोशनाबाद के पास लौटाया फोन”
सत्यापन के बाद जिला जेल रोशनाबाद के समीप युवक को उसका मोबाइल सकुशल सौंप दिया गया। फोन वापस पाकर युवक बेहद खुश दिखा। उसने कहा, ‘मुझे उम्मीद नहीं थी कि फोन वापस मिलेगा। आज तक भगवा सनातन टाइम्स के कामों की सिर्फ चर्चा सुनी थी, आज अपनी आंखों से देख लिया। टीम ग्राउंड पर जिम्मेदारी और ईमानदारी से काम करती है। ये सिर्फ खबरें नहीं दिखा रही, समाज के लिए भी काम कर रही है। मैं टीम और मुख्य संपादक रोहन कुमार का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।’
‘‘पत्रकारिता का मकसद जनसेवा भी है’: रोहन कुमार…!
मुख्य संपादक रोहन कुमार ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। ‘किसी खोई हुई वस्तु को उसके मालिक तक पहुंचाना इंसानियत और सामाजिक दायित्व का हिस्सा है। भगवा सनातन टाइम्स की टीम जनहित और जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।’स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे काम समाज में विश्वास और सकारात्मक सोच बढ़ाते हैं। ‘हर एक काम देश और इंसानियत के नाम’ के संकल्प के साथ टीम ने फिर साबित किया कि पत्रकारिता समाज सेवा का भी सशक्त माध्यम है।


News portal के Chief Editor Shri Rohan Kumar द्वारा लावारिश पड़े मोबाइल को असली मालिक तक पहुंचाने हेतु हार्दिक बधाई।