Breaking
21 Jun 2026, Sun

पोलियो पर वार: हरिद्वार में 7 दिन चलेगा घर-घर अभियान

हरिद्वार:(जीशान मलिक) 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। DM ने साफ कहा कि जिले में 0 से 5 साल तक का एक भी बच्चा पोलियो की दवा से छूटना नहीं चाहिए।जिलाधिकारी ने बताया कि 28 जून को सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 जून से 4 जुलाई तक टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगी। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए।

1. शिक्षा विभाग:जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश कि स्कूली बच्चों के जरिए अभियान का प्रचार कराएं।

2. पंचायती राज:सभी ग्राम प्रधानों को पत्र भेजकर गांव-गांव में प्रचार कराने को कहा।

3. अल्पसंख्यक कल्याण: मदरसों में विशेष प्रचार के निर्देश दिए।

4. श्रम व खनन विभाग: फैक्ट्रियों और खनन क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों तक जानकारी पहुंचाने को कहा।

5. स्वास्थ्य विभाग: आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

बच्चों का भविष्य है जरूरी’: DM

DM मयूर दीक्षित ने कहा, ‘पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक प्रचार करें ताकि हर अभिभावक तक जानकारी पहुंचे। सभी विभाग समन्वय से काम कर अभियान को सफल बनाएं।’बैठक में CMO डॉ. आरके सिंह, ACMO डॉ. अनिल वर्मा, CMS रुड़की एके मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कोमल, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी गंभीर तालियांन, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *