Breaking
14 Jun 2026, Sun

बिजली चमकने और तेज हवा का अलर्ट, उत्तराखंड में 15 जून सुबह तक खराब रहेगा मौसम

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया है। 14 जून सुबह 11:14 बजे से 15 जून सुबह 11:14 बजे तक कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज आंधी आने की संभावना है।

इन 11 जिलों में रहेगा असर येल्लो अलर्ट अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जनपदों के लिए जारी किया गया है। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर मौसम बिगड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार डोईवाला, बड़कोट, पुरोला, केदारनाथ, बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, श्रीनगर, देवप्रयाग, रानीखेत, देवल, कपकोट, डीडीहाट, लोहाघाट तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ तेज हवा चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवा और बिजली गिरने से भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। SDRF और जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों से दूर रहें। किसान अपनी फसलों को ढक कर रखें। आंधी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम साफ होने का इंतजार करें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *