हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर निगम हरिद्वार द्वारा मंगलवार को ललताराव पुल वेंडिंग जोन में ‘लोक कल्याण मेले’ का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने किया।मेले का मुख्य उद्देश्य पीएम स्वनिधि, स्वनिधि से समृद्धि के तहत 08 कल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के बारे में स्ट्रीट वेंडर्स व आम जनता को विस्तृत जानकारी देना था।
सिटी मिशन मैनेजरअंकित रमोला ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी वालों को डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड और लोन की प्रक्रिया समझाई। वहीं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी।मेले में जरूरत के अनुसार लोगों के विभिन्न योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन कराए गए। साथ ही कई वेंडर्स को मौके पर ही वेंडिंग लाइसेंस भी जारी किए गए, जिससे उन्हें वैध रूप से कारोबार करने में आसानी होगी।
कार्यक्रम में यूको बैंक से नितीश पाण्डेय, अरुण भट्ट, बैंक ऑफ इंडिया से नवनीत सिंह, नगर निगम से कर एवं राजस्व अधीक्षक सुश्री निशात अंसारी, वरिष्ठ सहायक शिव सिंह चौहान, डीईओ रजनी बिष्ट, सामुदायिक संगठनकर्ता सुश्री शाहीन तथा राजेश, लघु व्य0एस0ओ0 संजय चोपड़ा एवं नगरीय फेरी समिति के सदस्य आशा देवी, सुमन गुप्ता व पीएम स्वनिधि के लाभार्थी उपस्थित रहे।

