Breaking
5 Jun 2026, Fri

रुड़की में रजिस्ट्री धोखाधड़ी का आरोपी इस्लाम गिरफ्तार, दो पहले ही जेल में

रुड़की:(जीशान मलिक) कोतवाली रुड़की पुलिस ने जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को अपने बैंक खाते में लिया था। इस मामले में दो आरोपी रणबीर और पिंकू उर्फ अजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर ने 19.12.2024 को कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि रणबीर पुत्र कुमार पाल निवासी पीतपुरा लक्सर, इस्लाम पुत्र अख्तर निवासी मुस्तफाबाद पदार्थ थाना पथरी और अजय उर्फ पिंकू पुत्र राजकुमार निवासी पीतपुर लक्सर ने भूमि की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने मु0अ0सं0 754/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को सौंपी थी। विवेचना के दौरान रणबीर और पिंकू उर्फ अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने 04.06.2026 को आरोपी इस्लाम पुत्र अख्तर निवासी मुस्तफाबाद उर्फ पदार्थ थाना पथरी को मुस्तफाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

“गिरफ्तार अभियुक्त”

इस्लाम पुत्र अख्तर, निवासी मुस्तफाबाद उर्फ पदार्थ, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।

“पुलिस टीम में शामिल”

1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी

2. हेड कांस्टेबल 272 नूर हसन

3. कांस्टेबल अरविंद, कोतवाली रुड़की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *