Breaking
28 May 2026, Thu

बकरीद पर गौकशी करते एक महिला गिरफ्तार, 150 किलो गौमांस बरामद, 7 फरार  

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) बकरीद के दिन हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नागल पलूनी गांव में गौकशी करते हुए एक 45 वर्षीय महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 150 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। 7 आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। SSP हरिद्वार के निर्देश पर जिले में गौकशी के खिलाफ अभियान चल रहा है। आज सुबह चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा पुलिस टीम के साथ बकरीद पर शांति व्यवस्था की गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डायल 112 पर नागल पलूनी गांव के एक घर में गौकशी की सूचना मिली। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो घर में 7-8 लोग गौकशी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही 7 लोग भाग निकले, जबकि एक महिला को मौके से पकड़ लिया गया।

पुलिस ने मौके से करीब 150 किलो गौमांस, 1 छुरी और 1 छोटी कुल्हाड़ी बरामद की है। सभी सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है।

“8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला का कबूलनामा”

पुलिस ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा संख्या 109/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने कबूला कि “आज बकरीद के मौके पर सभी लोग मिलकर गौकशी कर रहे थे।” गिरफ्तार महिला को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

“ये आरोपी फरार”

1. शमीम पुत्र सत्तार

2. तालिब पुत्र जमील

3. शम्शू पुत्र शौकत

4. कुर्बान पुत्र शौकत

5. इकबाल उर्फ लंगड़ा पुत्र यासीन

6. मेहरबान पुत्र नत्थू उर्फ बहरा

7. अफरोज उर्फ फौजी पुत्र शराफत।

सभी आरोपी ग्राम नागल पलूनी, कलियर, जिला हरिद्वार के रहने वाले हैं। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

“पुलिस टीम में ये रहे शामिल”

कार्रवाई में उ0नि0 शहजाद अली, हे0का0 संजय रावत, हे0का0 बबलू कुमार, का0 फुरकान अली और म0कानि0 मौसम शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *