Breaking
28 May 2026, Thu

छात्रहित में पहल: मरगूबपुर कॉलेज में छात्रसंघ निधि से लगा वाटर फिल्टर, अब मिलेगा शुद्ध पानी

हरिद्वार:(जीशान मलिक)भीषण गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में आखिरकार छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र नेता लुकमान, छात्रसंघ और अभिभावक संघ के संयुक्त प्रयास से कॉलेज परिसर में वाटर फिल्टर लगवा दिया गया है। अब विद्यार्थियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल मिल सकेगा।छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक महाविद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। गर्मी में छात्र-छात्राएं काफी परेशान रहते थे। छात्र नेता लुकमान ने कहा कि इस संबंध में कई बार प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। 

लगातार अनसुनी के बाद ABVP छात्र नेता लुकमान ने छात्रसंघ और अभिभावक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में छात्रहित को देखते हुए छात्रसंघ निधि और अभिभावक संघ निधि से वाटर फिल्टर लगवाने का निर्णय लिया गया। अब भीषण गर्मी में छात्रों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस कार्य में एबीवीपी छात्र नेता लुकमान, छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला, छात्रसंघ सचिव मौ. शाबान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहम्मद उमर तथा अभिभावक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *