Breaking
28 May 2026, Thu

डीएम हरिद्वार का आदेश: लक्सर से हटाए गए नायब खुशहाल सिंह, राजन सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

हरिद्वार:(जीशान मलिक) लक्सर तहसील में पत्रकारों और कर्मियों के बीच हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से नायब नाजिर खुशहाल सिंह रावत का तबादला कर दिया है। उनकी जगह वरिष्ठ सहायक राजन सिंह को लक्सर तहसील का नया नायब नाजिर बनाया गया है।

खुशाल सिंह रावत (कनिष्ठ सहायक) सहा0वा0बा0नवीस, तहसील लक्सर सहायक वासिल बाकी नवीस, तहसील नारसन, सम्बद्ध तहसील भगवानपुर प्रशासनिक आधार पर राजन सिंह (वरिष्ठ सहायक) ज्यूडिसियल मोह0, तहसील भगवानपुर नायब नाजिर, तहसील लक्सर व सहा0वा0बा0न0, तहसील लक्सर का अतिरिक्त प्रभार जनहित/कार्यहित में।

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से लक्सर तहसील में कवरेज के दौरान पत्रकारों और तहसील कर्मियों, खासकर नायब नाजिर खुशहाल सिंह के बीच टकराव चल रहा था। पत्रकार संगठनों, सामाजिक संगठनों और किसान संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव था। आदेश जारी होते ही पत्रकारों में खुशी देखी गई।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश 27 मई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसकी प्रतिलिपि अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी लक्सर/भगवानपुर, तहसीलदार और संबंधित कार्मिकों को भेजी गई है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *