हरिद्वार:(जीशान मलिक)विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से पहले जागरूकता फैलाने के लिए शिक्षा विभाग हरिद्वार और उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के संयुक्त अभियान के तहत जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रा. इ. का. भेल सेक्टर-1 में आयोजित समारोह में जिले के 6 विकासखंडों से चुने गए ‘युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत’ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।Life Style for Environment’ : प्रकृति पहल की तर्ज पर जनपद के सभी विकासखंडों के हर विद्यालय में साप्ताहिक कार्यक्रम चलाए गए। इसमें ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण बचाने के लिए क्विज, निबंध, नारा लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता हुईं। स्कूल स्तर के बाद ब्लॉक स्तर पर मुकाबला हुआ। ब्लॉक में चारों विधाओं में प्रथम आए छात्र-छात्राओं ने 26 मई को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया और विजेताओं को ‘युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत’ का खिताब मिला।कुमारी निशिका आर्य, कुमारी मिस्बाह – आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद; कुमारी मोमिना, कुमारी आरुषि रावत – राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर।भगवानपुर ब्लॉक:जैनब, कुमारी महिमा गुप्ता, कुमारी मुस्कान – बी.डी. इंटर कॉलेज भगवानपुर।खानपुर ब्लॉक: कुमारी अक्षिता भाटी, कुमारी वंशिका चौधरी, कुमारी आशु – नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर 
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद भीकम सिंह, उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी युद्धवीर सिंह बिष्ट, जेई शिल्पी, नोडल प्रधानाचार्य परमपाल सिंह और जनपद नोडल अधिकारी राजेश राय ने विजेताओं को सर्टिफिकेट, मेडल और राजदूत ट्रॉफी दी।
मुख्य अतिथि भीकम सिंह ने कहा कि बच्चे ऊर्जा और पर्यावरण बचाने के लिए अपने स्कूल और क्षेत्र में अहम योगदान दें। उरेडा के युद्धवीर सिंह बिष्ट बोले, “आज ऊर्जा संरक्षण मानव जीवन की बड़ी जरूरत है। बच्चों का ये संकल्प सराहनीय है। इनकी मेहनत से आने वाली पीढ़ियां लाभान्वित होंगी। ये राजदूत उत्तराखंड को ऊर्जा संरक्षण में नंबर वन बनाएंगे।” उन्होंने बच्चों से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नोडल अधिकारी राजेश राय को भी बधाई दी गई।

