Breaking
14 Jun 2026, Sun

सावधान! 11-4 बजे तक घर से न निकलें: उत्तराखंड में 48 घंटे हीटवेव का रेड अलर्ट

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में पारा 40°C पार जाएगा। पहाड़ों में भी पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी में तापमान 30°C से ऊपर रहेगा।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने कहा कि दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक लू सबसे खतरनाक होगी। बिना वजह बाहर न निकलें। जरूरी हो तो छाता, गीला कपड़ा, मास्क से सिर-चेहरा ढकें। पानी, नींबू पानी, ORS, नारियल पानी, तरबूज खाते रहें।डॉ. झा के मुताबिक चक्कर, तेज सिरदर्द, बुखार, उल्टी या बेहोशी हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे।

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र 24×7 एक्टिव कर दिया गया है। हीटवेव से जुड़ी मदद के लिए इन नंबरों पर कॉल करें:लैंडलाइन: 2726066, 2626066 व्हाट्सएप: 7534826066

मौसम निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में 40°C से ऊपर और पर्वतीय इलाकों पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी में 30°C पार तापमान रहेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *