Breaking
28 May 2026, Thu

आज नहीं दिखा जिलहिज्जा का चांद, 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा (बकरीद)

नई दिल्ली:(जीशान मलिक) देशभर में रविवार को जिलहिज्जा महीने का चांद नजर नहीं आया। इसके चलते अब ईद-उल-अजहा (बकरीद) आगामी 28 मई 2026, गुरुवार को मजहबी अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जाएगी।

मरकजी चांद कमेटियों और उलेमा-ए-किराम ने चांद न दिखने की पुष्टि की है। इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक, चांद नजर न आने के कारण मौजूदा महीना (जिकाद) 30 दिन का पूरा होगा। इसके बाद नए महीने यानी 1 जिलहिज्जा की शुरुआत 19 मई (मंगलवार) से होगी। इस लिहाज से जिलहिज्जा की 10 तारीख यानी ईद-उल-अजहा का त्योहार 28 मई को पड़ेगा। वहीं, पाक दिन ‘यौम-ए-अरफा’ 27 मई (बुधवार) को होगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *