Breaking
8 Aug 2026, Sat

दरगाह साबिर पाक की पवित्रता पर सवाल: AAP सभासद ने खोला मोर्चा,PRD तैनाती की मांग

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक की गरिमा को लेकर नगर पंचायत पिरान कलियर की वार्ड 06 से AAP सभासद रेशमा परवीन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दरगाह के कार्यवाहक प्रबंधक को पत्र लिखकर रात में परिसर को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने और PRD जवान तैनात करने की मांग की है।

बीती 4 मई को लिखे पत्र में सभासद ने कहा कि जिलानी बाबा की सिदरी की तरफ पैतियाने वाले गेट पर हर शाम गलत गतिविधियां होती हैं। हाजरी के नाम पर रुकने वाले लड़के-लड़कियां दरगाह आस्ताने में ही सो जाते हैं।

आरोप है कि देर शाम रामपुर, रुड़की, खादर, तेलीवाला, पाडली गुज्जर जैसे इलाकों से लोकल लड़के आते हैं। ये लड़कियों को साथ ले जाते हैं और गलत काम करने के बाद वापस यहीं छोड़ जाते हैं। सभासद के मुताबिक कुछ लोगों ने इस पवित्र जगह को अय्याशी का अड्डा बना दिया है।

रेशमा परवीन ने लिखा कि हर शाम गलत टाइप के लड़के-लड़कियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे दरगाह आने वाले आस्थावान जायरीन को ठेस पहुंचती है। साथ ही बाहर दरगाह की छवि खराब हो रही है। सभासद ने मांग की है कि इस पूरे एरिया को रात में रोज खाली कराया जाए। साथ ही सुरक्षा के लिए एक PRD के जवान को स्थाई रूप से तैनात किया जाए ताकि दरगाह की पवित्रता बनी रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो दरगाह की मर्यादा को नुकसान पहुंचेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *