Breaking
22 Jun 2026, Mon

कलियर में होटल-ढाबों पर पुलिस का सत्यापन अभियान

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)कलियर क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को होटल-ढाबों पर विशेष सत्यापन अभियान चलाया। बाहरी व्यक्तियों की जांच के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कीं।

टीमों ने कलियर मुख्य बाजार, सोहलपुर रोड और नहर पटरी पर स्थित होटलों में जाकर सत्यापन किया। होटल-ढाबों में काम करने वाले और ठहरने वाले बाहरी लोगों के दस्तावेज चेक किए गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस ने होटल-ढाबा संचालकों को निर्देश दिए कि बिना सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को न रखें और न ही काम पर लगाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *