Breaking
14 Jun 2026, Sun

जन सुनवाई: हरिद्वार में DM के सामने गूंजी जनता की आवाज, बिजली-पानी से लेकर पेंशन तक की समस्या

हरिद्वार:(जीशान मलिक)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं का अंबार लग गया। कार्यक्रम में कुल 56 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 26 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

विभिन्न विभागों से संबंधित 36 और मिनी सचिवालयों से ऑनलाइन 20 शिकायतें आईं। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल और वृद्धा पेंशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

“जनता की प्रमुख फरियाद!

1. गुलफाम ने पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र के लिए गुहार लगाई।

2. शिवदासपुर के पोपीन ने नाले पर रोड क्रॉसिंग हेतु पाइप न डाले जाने की शिकायत की।

3. 75 वर्षीय रति राम ने छोटे पुत्र द्वारा परेशान करने की पीड़ा बताई।

4. सराय गांव के किसानों ने रिंग रोड कर्मचारियों द्वारा चकरोड बंद करने की शिकायत की।

5. केहड़ा गांव में तालाब का पानी घरों में घुसने और विद्युत पोल न होने की समस्या सामने आई।

6. रघुनाथपुर में पानी की टंकी लीकेज और जस्सावाला में पानी न मिलने की शिकायत दर्ज हुई।

डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जनसुनवाई की शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण करें। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। स्थलीय निरीक्षण कर आपसी समन्वय से समाधान के निर्देश दिए।

डीएम ने समीक्षा में पाया कि सीएम हेल्पलाइन में L-1 पर 421 और L-2 पर 110 शिकायतें लंबित हैं। 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने और शिकायतकर्ता से फोन पर बात करने के आदेश दिए।

बैठक में सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, एडीएम पीआर चौहान, सीएमओ आरके सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व फरियादी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *