Breaking
20 Apr 2026, Mon

बीएनआई ‘देव गंगा’ चैप्टर को मिली नई कार्यकारिणी, प्राचार्य डॉ. बत्रा ने दी बधाई

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा ने बीएनआई उत्तराखंड के ‘देव गंगा’ चैप्टर की नवनियुक्त कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

शनिवार को शिष्टाचार भेंट के दौरान डॉ. बत्रा ने नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल अरोड़ा, उपाध्यक्ष अनीश ओहरी, सचिव/कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार और लीड विजिटर होस्ट हर्ष ननकानी से मुलाकात की।

इस मौके पर डॉ. बत्रा ने कहा कि बीएनआई जैसे संगठन ‘गिवर्स गेन’ की भावना से व्यवसायिक जगत में आपसी सहयोग बढ़ाकर समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में देव गंगा चैप्टर व्यापारिक नेटवर्किंग के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और स्थानीय युवाओं व उद्यमियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

नई टीम ने डॉ. बत्रा का आभार जताते हुए संस्थान के विकास और सामाजिक सरोकारों में सहयोग का आश्वासन दिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *