पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने गुरुवार को दरगाह क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। तीनों की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर BNSS की धारा 172 के तहत पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की गई।
“हिरासत में लिए गए युवकों के नाम:
1. आफिस पुत्र अकबर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम लण्डौरा, कोतवाली मंगलौर।
2. जावेद पुत्र मुस्तकीम, उम्र 20 वर्ष, निवासी उपरोक्त।
3. समीर पुत्र शहजाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी उपरोक्त।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश पर एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार आपराधिक प्रवृत्ति वालों, वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलियर पुलिस ने यह कार्रवाई की।ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से 3 संदिग्ध मनचलों को हिरासत में लिया। तीनों लण्डौरा मंगलौर के रहने वाले हैं। BNSS की धारा 172 में कार्रवाई की गई।
“पुलिस टीम में शामिल”
व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान, कानि0 प्रकाश मनराल और कानि0 सुबोध कुमार शामिल रहे।

