रूड़की:(ज़ीशान मलिक)भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने नारी वंदन योजना को देश की महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
डॉ. सिंह ने कहा कि नारी वंदन योजना के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। इससे नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और उनकी आवाज़ को मजबूती मिलेगी। यह आरक्षण सभी वर्गों की महिलाओं के लिए समान रूप से लागू होगा।उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि सीएम धामी ने राज्य में महिलाओं के कल्याण की कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है।
डॉ. सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है। नारी वंदन योजना महिलाओं को राजनीतिक मंच पर पहचान बनाने का अवसर देगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। डॉ. मधु सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने दोहराया कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

