Breaking
20 Apr 2026, Mon

हरिद्वार में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर निकाली जनजागरूकता रैली

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में फायर स्टेशन रुड़की परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज: आग की रोकथाम के लिए एक साथ’ पर पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

“शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, रखा गया दो मिनट का मौन!

कार्यक्रम की शुरुआत फायर स्टेशन परिसर में परेड और फालिन के साथ हुई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार द्वारा वर्ष 2025-26 में ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए फायर सर्विस अधिकारी/कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित किए और शहीदों के नाम पढ़कर उन्हें याद किया।

“शहर भर में निकली जनजागरूकता रैली, बांटे पंपलेट!

श्रद्धांजलि सभा के बाद फायर स्टेशन से अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता रैली रवाना की गई। रैली सिविल लाइन रुड़की, बीटीगंज मुख्य बाजार, रामनगर, रामपुर, मालवीय चौक, गंगनहर, आर्मी चौक, बस अड्डा रुड़की, रुड़की टॉकीज, मलकपुर चुंगी, नगर निगम चौक, पटियाला लस्सी चौक सहित पूरे शहर में भ्रमण पर निकली।

“माइक से अनाउंसमेंट, बताए आग से बचाव के उपाय!

रैली के दौरान अग्निशमन टीम ने माइक अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए। घर, दुकान, विद्यालय और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने, शॉर्ट सर्किट से बचने, गैस सिलेंडर का सुरक्षित प्रयोग करने और आग लगने पर 101 या 112 डायल करने की जानकारी दी गई। टीम ने जगह-जगह पंपलेट भी वितरित किए।

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस दौरान फायर विभाग द्वारा स्कूल, अस्पताल, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में मॉक ड्रिल व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।यह अभियान आमजन को आग की विभीषिका से बचाने और ‘आग की रोकथाम के लिए एक साथ’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *