Breaking
5 Jun 2026, Fri

यूकेडी नेता प्रमिला रावत का खानपुर विधायक उमेश कुमार पर सीधा हमला, विधायकी रद्द करने की मांग

हरिद्वार:(जीशान मलिक)उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की वरिष्ठ नेता प्रमिला रावत ने सोशल मीडिया पर तीखी पोस्ट साझा करते हुए खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार पर सीधा हमला बोला है। प्रमिला रावत ने विधायक की कार्यशैली और उनसे जुड़े लगातार विवादों पर सवाल उठाते हुए उनकी विधायकी निरस्त करने तक की मांग कर दी है।

प्रमिला रावत ने क्या कहा?

प्रमिला रावत ने रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा,”जनप्रतिनिधि को मर्यादा में रहकर जनता की सेवा करनी चाहिए। लेकिन खानपुर विधायक के साथ बार-बार विवाद जुड़ रहे हैं। कभी अधिकारियों से अभद्रता, कभी सार्वजनिक मंच से अमर्यादित भाषा, कभी धमकी भरे बयान – ये सब लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।”

उन्होंने आगे लिखा”ऐसे जनप्रतिनिधि से उत्तराखंड की जनता क्या उम्मीद करे? विधानसभा अध्यक्ष और चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। अगर आचरण नहीं सुधरता तो इनकी विधायकी निरस्त होनी चाहिए। उत्तराखंड की राजनीति को अखाड़ा नहीं बनने देंगे।

“उमेश कुमार क्यों रहते हैं विवादों में?

खानपुर विधायक उमेश कुमार पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में आए उमेश कुमार ने 2022 में निर्दलीय चुनाव लड़कर बीजेपी-कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों को हराया था। जीत के बाद से ही वे कई बार अधिकारियों को फटकार लगाने, थानों में धरने पर बैठने और सोशल मीडिया पर लाइव आकर तीखे बयान देने को लेकर चर्चा में रहते हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *