Breaking
13 Jun 2026, Sat

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आगमन: मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में एक उच्चस्तरीय बैठक ली।जिसमें 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखंड आगमन और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे) के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री के निर्देश के सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यक्रम में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता के साथ आयोजित करने पर बल दिया गया है।कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक एवं आधुनिक साज-सज्जा के समन्वय से सजाया जाए।कलाकारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

“दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का महत्व:

यह परियोजना उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने वाली सिद्ध होगी।दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा।औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा।युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

बैठक में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट,सचिव शैलेश बगौली,कमिश्नर विनय शंकर पांडे,जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपर सचिव, बंशीधर तिवारी अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *