रुड़की:(ज़ीशान मलिक)कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान ईशान इंपिरियल अपार्टमेंट हरिद्वार रोड एवं गुलमोहर अपार्टमेंट में सत्यापन किया गया।
“कितने लोगो के किए गए चालान?
– 19 मकान मालिकों के पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए।
– मकान मालिकों ने अपने अपार्टमेंटों में किराए पर रखे हुए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नहीं कराया था।
“पुलिस की कार्रवाई…
– सत्यापन अभियान की कार्रवाई जारी है।
– पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ हेतु संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

