Breaking
1 Aug 2026, Sat

जनपद हरिद्वार में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है किल्लत, पढ़े पूरी खबर

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर घरेलू गैस (एल०पी०जी०) की आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दृष्टिगत गैस एजेन्सियों से जनपद में उपलब्ध गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं हो रही आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली गयी।

“जनपद मे गैस की स्थिति…

जनपद में घरेलू गैस (एल०पी०जी०) का पर्याप्त स्टॉक / भण्डार उपलब्ध है।गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

“हेल्पलाईन नम्बर जारी…

– 1800-2333-555 (टोल फ्री)

– 7718955555 (एल०पी०जी० बुकिंग और शिकायत)

“शिकायत करने के लिए अधिकारी के नम्बर…

– आई०ओ०सी० – 9557947140

– एच०पी०सी० – 8655436284

– बी०पी०सी० – 8894334950

“लोगो से अपील…

उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि पैनिक बुकिंग से बचे एवं केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करें।गैस आपूर्ति से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए केवल जिला सूचना अधिकारी, अधिकारिक बुलेटिन या सम्बन्धित गैस कम्पनियों के अधिकृत पोर्टल पर ही विश्वास करें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *