हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा हरिद्वार में नई आपराधिक न्याय संहिताओं के संबंध में जन-जागरूकता हेतु विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 07 मार्च 2026 से प्रारंभ हुई है और लगातार संचालित की जा रही है।
“प्रदर्शनी की विशेषताएं…
– नई न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों को सरल, आकर्षक और जानकारीपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
– नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित नई आपराधिक न्याय संहिताओं के प्रावधानों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया जा रहा है।
– लगभग 1800 छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य आगंतुकों द्वारा इस प्रदर्शनी के माध्यम से नई आपराधिक न्याय संहिताओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई।
– समाज के प्रत्येक वर्ग तक नई न्याय संहिता के प्रावधानों की जानकारी पहुंचाकर न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास और सहभागिता को सुदृढ़ करना।
– आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होना।
इस अवसर सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था,हरिद्वार जनपद के विभिन्न थाना एवं चौकियों से आए जांच अधिकारी,कोर यूनिवर्सिटी हरिद्वार, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पुलिस मॉडर्न स्कूल 40वीं बटालियन, हरिद्वार तथा कन्या इंटर कॉलेज सडौली के छात्र-छात्राएं।

