देहरादून:(ज़ीशान मलिक)अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, देहरादून द्वारा महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में किया गया।
इस मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने पारम्परिक परिधान साड़ी में दौड़ लगाकर समाज में महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और सक्रियता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि गीता खन्ना, अध्यक्ष, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी संस्कृति और परम्पराओं को संजोते हुए हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं।
“प्रतियोगिता के परिणाम…
– 02 किलोमीटर दौड़:
– प्रथम: नविता
– द्वितीय: रेखा चौहान
– तृतीय: मीनू तड़ियाल
– 03 किलोमीटर दौड़:
– प्रथम: गीता बहुगुणा
– द्वितीय: रियांका
– तृतीय: ऋतु
“मैराथन का उद्देश्य…
– महिलाओं को अपनी परम्पराओं और संस्कृति को संजोते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना।
– महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करना
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि महिलाएं अपनी परम्पराओं और संस्कृति को संजोते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही व्यस्त जीवनशैली के बीच महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता है।

