पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 21.01.2026 को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से सत्येंद्र पुत्र नरी पाल निवासी जोरा पट्टी धारम गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर हाल निवासी शनि देव मंदिर के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल तथा मोहित यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव निवासी चौहान मार्केट रावली में दूध थाना सिडकुल मूल निवासी बोध बिहार कंजरी सराय कोतवाली मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को अवैध शराब के साथ धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 48 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का एवं 44 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिडकुल पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त कार्रवाई को कांस्टेबल हरि सिंह, कांस्टेबल रिपेंद्र, कांस्टेबल प्रदीप एवं कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
