Breaking
1 Aug 2026, Sat

युवा शिवसेना के जिला अध्यक्ष रवि गिरोला ने शिव सैनिकों और अपने परिवार के साथ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

देहरादून:(जीशान मलिक) मंगलवार का वह दिन जो पूरे उत्तराखंड के लिए दिल दहला देना वाला दिन था। लोगों के चीख_पुकार की आवाज से गूंज उठा था उत्तराखंड।परवल देवीपुर में नदी किनारे काम करने गए हुए देखते ही देखते व्यक्ति नदी में बह गए उनकी संख्या 7 बताई जा रही है। जिसमें कि उनके कुछ पांच की तो बॉडी उसी दिन प्राप्त हो गई थी।और बृहस्पतिवार 18/9/25 को दो बॉडी विकास नगर से प्राप्त हो गई है। मृतकों के परिजनों के सदस्य संजय चमोली के धनेश्वरी फॉर्म देवीपुर में ठहरे हुए हैं।संजय चमोली ने पूरे मामले की की जानकारी युवा सेना शिव सेना के जिला अध्यक्ष रवि गैरोला दी।रवि गैरोला वहां पर अपनी पूरी टीम और अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे।

पीड़ितों सदस्यों के लिए राशन और उनकी जरूरी सामान से मदद के लिए हाथ बढ़ाया।जिससे कि वह अपना गुजारा और अपने बच्चों का पालन पोषण कुछ समय तक कर सकें।रवि गैरोला ने पीड़ितों को आश्वासन देते हुए कहा कि पूरी युवा शिवसेना आपके साथ है।

इस मौके युवा सेना शिव सेना के जिला अध्यक्ष रवि गैरोला, बसंती देवी सकलानी ,भोले बाबा, रितु सकलानी,अंजलि डंगवाल, मुकेश गैरोला,रंजीत सक्सेना, नीरज गैरोला,श्रेयांश नौटियाल, राधे श्याम भट्ट , हरीश रमोला इंडियन आर्मी मंडुवाला,अंकित कुमार सकलानी,अनिल गुप्ता अरविंद गोड, सुमित्रा,लोकेंद्र पांडे,कमला पंत,मुकुल कुमार, प्रमिला नौटियाल,प्रभु लाल गैरोला, अरुण गैरोला, आजाद गैरोला , दीपक पनौली, अमन कुमार,ललित पनौली, मनीष पनौली ,अंकित राणा, गंगा चौधरी आदि अनेकों शिव सैनिक उपस्थित रहे ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *