Breaking
5 Jun 2026, Fri

582 लोगों को मिली योजनाओं की सुविधाएं

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकास खंड रुड़की की न्याय पंचायत दौलतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ेरी राजपुताना में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त) दीपेंद्र सिंह नेगी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 25 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 18 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान हेतु प्रेषित किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। राजस्व विभाग द्वारा 7 आय/जाति स्थायी प्रमाण पत्र, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1 मनरेगा जॉब कार्ड, पंचायत राज विभाग द्वारा 2 जन्म प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर संशोधन, कृषि विभाग द्वारा 9 लोगों को उद्यान कार्ड व बीज-पौध वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 3 पेंशन प्रकरणों का सत्यापन किया, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने 7 लोगों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी, श्रम विभाग ने 1 श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण/पंजीकरण कराया। आयुष विभाग द्वारा 11 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, पशुपालन, डेयरी व मत्स्य विभाग द्वारा 23 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई, पेयजल विभाग में 5 समस्याएं दर्ज हुईं तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने 23 लोगों को भू-देव ऐप की जानकारी देकर मोबाइल में डाउनलोड कराया।

शिविर में विभिन्न प्रमाण पत्रों हेतु 236 आवेदन भरवाए गए। कार्यक्रम में कुल 582 लोगों ने सहभागिता की तथा 68 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरुचि सैनी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर. चौहान, तहसीलदार विकास अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *