Breaking
4 Nov 2026, Wed

40वीं वर्षगांठ पर पत्नी प्रीति के साथ केदारनाथ पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार का लिया आशीर्वाद

देहरादून/रुद्रप्रयाग(जीशान मलिक):अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को अपनी 40वीं विवाह वर्षगांठ के मौके पर पत्नी प्रीति अदाणी के साथ श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

गौतम अदाणी ने कहा, “आज का दिन मेरे लिए विशेष है। एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ। इस पावन अवसर की शुरुआत मैंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान के दर्शन और आशीर्वाद से की।”

उन्होंने पत्नी प्रीति के साथ को जीवन का संबल बताया। कहा, “चार दशकों की इस यात्रा में प्रीति का साथ मेरे लिए केवल जीवन का संबल नहीं, बल्कि हर चुनौती में एक शांत शक्ति और हर सफलता में एक विनम्र आधार रहा है। इसके लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूँ।”

गौतम अदाणी ने बताया कि उन्होंने महादेव से प्रार्थना की कि वह देश को निरंतर प्रगति, समृद्धि और शक्ति प्रदान करें। साथ ही सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा दें।विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर गौतम अदाणी ने अदाणी परिवार के 4 लाख से अधिक साथियों से जुड़ने के लिए ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ नाम से नई पहल शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि अदाणी परिवार में सभी से दिल से जुड़ने का एक प्रयास है। इस पहल के माध्यम से मैं समय-समय पर अपने विचार, अनुभव और सीख साझा करूँगा और उतनी ही विनम्रता से सीखने का प्रयास भी करूँगा।”उन्होंने विश्वास जताया कि जब अदाणी परिवार के लाखों सदस्य एक-दूसरे के सहयोगी बनकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ेंगे, तब सिर्फ परियोजनाएँ ही नहीं बनेंगी, बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में भी योगदान होगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed