Breaking
6 Jun 2026, Sat

4 साल के मासूम बच्चे को छोड़ गए माता पिता कलियर पुलिस बनी फरिश्ता

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)पिरान कलियर पुलिस के गस्ती दल हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियां व हेड कांस्टेबल जमशेद अली जैसे ही दरगाह शरीफ के पास पहुंचे।तो उन्हें एक 04 साल के मासूम यतीम दिखाई दिया।जिसके माता पिता उसे खुदा के भरोसे छोड़ कर चले गए अपने घर की तरफ रफूचक्कर हो गए। कलियर पुलिस फरिश्ता बनकर उस उक्त दिव्यांग बालक को रैस्क्यू करके उसे थाने में ले गई। तथा थाना पर करीब दो दिन तक बालक के माता-पिता(परिजनो) का इंतजार करती रही।इतना ही नहीं पुलिस टीम के द्वारा इस बच्चे के फोटो को ग्रुपों में भी डाला गया जिससे इसके परिजनों का कुछ पता चल जाए।

दरगाह साबिर पाक के उर्स में लगे लाउडस्पीकर के द्वारा भी बार बार ऐलान किया जा रहा था। परिजनों का कुछ पता न चल पाया। पुलिस के द्वारा 13 सितंबर 2025 को बाद मेडिकल व विधिक कार्रवाई के CWC हरिद्वार में पेश करवाकर अनाथ आश्रम हरिद्वार दाखिल किया गया है।पुलिस की इस मानवीय कार्यवाही से मुरीद होकर जनता द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *