Breaking
29 May 2026, Fri

16 दिसम्बर 2025 को विजय दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर डीएम ने की गोष्ठी आयोजित 

हरिद्वार:(जीशान मलिक)इस साल भी 16 दिसंबर 2025 को जनपद में विजय दिवस बड़ी धूम धाम से मनाए जाने के लिए आज से ही तैयारी शुरू की जाने लगी है। और सभी व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की।

इस बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।कि जिस स्तर से जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जानी है वह समय से पूर्ण करली जाए।उन्होंने जिला सभागार परिसर के आस_पास में साफ सफाई व्यवस्था के लिए सहायक नगर आयुक्त नगर निगम एवं जिला उद्यान अधिकारी को जिला कार्यालय सभागार की साज़ सज्जा एवं शहीदों के चित्रों पर पुष्प माला की व्यवस्था एवं लोनिवि को साउंड सिस्टम की व्यवस्था एवं सभागार में आगंतुकों हेतु बैठने की व्यवस्था कराने के प्रधान नाजीर को निर्देश दिए गए है।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को लाने लेजाने के लिए बस की व्यवस्था के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।शहीदी को श्रद्धांजलि एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।एनसीसी कैडेटों की व्यवस्था हेतु कमांडर एनसीसी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।वीर नारियों एवं युद्ध में विकलांग हुए सैनिकों को सम्मानित करने हेतु उप जिलाधिकारी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिला सैनिक कल्याण आधिकारी विंग कमांडर डॉ सरिता पंवार ने 16 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *