Breaking
29 May 2026, Fri

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार:(जीशान मलिक)जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 60 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें से 31 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया और शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

“जनसुनवाई कार्यक्रम में दर्ज शिकायतें…

– राजस्व, भूमि, विवाद, विद्युत, राशन अतिक्रमण, पेयजल आदि से संबंधित समस्या

– जन्म प्रमाण पत्र में नाम गलत चढ़ने की शिकायत

– अमीरपुर ग्राम के आसपास के किसानों द्वारा सरकारी सेक्टर मार्ग पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत

– ग्राम पचायत मूलदासपुर माजरा का आने जाने रास्ता और पधानी बंद करने की शिकायत

– मोबाइल टावर लगाने की शिकायत

– ग्राम आन्नेकी कलां में चक रोड पक्की बनाने और नालियों में बहाने वाले गंदे पानी के निस्तारण की शिकायत

– हरिद्वार सिडकुल में नौकरी दिलवाने की शिकायत

– मोहल्ला तेलियांन वार्ड नबर 36 में नाली और सड़क में हो रहे अतिक्रमण की शिकायत

– रानीपुर झाल स्थित बरसाती नदी निकट ड्रीम सिटी और पिक सिटी कॉलोनी पर रपटा या पुल बनवाने की शिकायत

– ग्राम मूलदासपुर देवराज की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत

“जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश…

“जनसुनवाई में दर्ज शिकायतों का त्वरित और समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही और शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें।”

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *