Breaking
10 Aug 2026, Mon

हिन्दू युवा वाहिनी ने मनाया संगठन विस्तार पर्व, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) हिन्दू युवा वाहिनी, उत्तराखण्ड की ओर से रविवार को श्री मां काली मंदिर सत्संग भवन परिसर, लाडपुर देहरादून में संगठन विस्तार पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई तथा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।कार्यक्रम में हिन्दू युवा वाहिनी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिला स्तर पर विनोद पंवार को जिला अध्यक्ष, संजय थपलियाल को जिला महामंत्री, योगी नहार को जिला मंत्री, मंजू नेगी को जिला अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ तथा अमन नहार को कार्यकारिणी सदस्यका दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रम सिंह राठौर रहे। वहीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पद्मश्री से सम्मानित डा. बी.के.एस. संजय, हिन्दू युवा वाहिनी के उत्तराखण्ड प्रभारी विनोद महेन्द्रू, सह प्रभारी हरी कृष्ण डोडियाल और प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी समेत कई पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करने की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *