Breaking
31 Jul 2026, Fri

हरिद्वार में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में बीते 24 फरवरी को हुई परीक्षा के दौरान एक छात्रा द्वारा अपनी ही नाबालिग बहन के स्थान पर परीक्षा देने का मामला पकड़ा गया। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कथित मास्टरमाइंड को धर दबोचा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पहले ही 3 “मुन्ना भाई” और 4 “मुन्नी बहनों” को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए जा चुके हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 26 फरवरी को आरोपी चंगेज अंसारी (40 वर्ष), निवासी ज्वालापुर को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने खुद को अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल का प्रिंसिपल बताया। साथ ही वह “The Success Point” नाम से व्हाट्सएप व सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कोचिंग ग्रुप चलाता था।जिसमें 40-50 छात्र जुड़े हुए थे।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा ने बताया कि आरोपी ने ट्यूशन के नाम पर पैसे लेकर छात्रा “प्राची” का फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया। यह प्रवेश पत्र सावित्री शिक्षा सदन के नाम से बनवाया गया और नाबालिग बहन की जगह प्राची को परीक्षा कक्ष में बैठा दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साजिश की परतें खोलते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही संबंधित शिक्षण संस्थान की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का साफ संदेश है, बोर्ड परीक्षाओं की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई से क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस की सक्रियता से जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *