Breaking
15 Sep 2026, Tue

हरिद्वार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन, जनकल्याण योजनाओं का लाभ वितरित

हरिद्वार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन, जनकल्याण योजनाओं का लाभ वितरित

हरिद्वार, 28 मार्च 2025 – राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र रानीपुर में “जन सेवा” थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन श्रीजी पैलेस, मोहल्ला नील खुदाना, ज्वालापुर में किया गया, जिसका शुभारंभ विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मेयर किरण जैसल, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विधायक आदेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सुशासन के संकल्प को पूरा कर रही है। समान नागरिक संहिता, भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू कर राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

 

मेयर किरण जैसल ने कहा कि महिलाओं को रोजगार एवं आरक्षण देकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि मोदी और धामी सरकार के कार्यकाल में राज्य निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है और भविष्य में उत्तराखंड के विकास की गति और तेज होगी।

शिविर में वितरित किए गए लाभ:

•मुद्रा योजना: पंजाब नेशनल बैंक द्वारा दो लाभार्थियों को 10 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।

•पीएम आवास योजना: दो व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

•मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना: 9 महिलाओं को किट और 5 लाभार्थियों को किशोरी स्वच्छता किट दी गई।

•समाज कल्याण विभाग: 6 वृद्धा पेंशन, 2 विधवा पेंशन एवं दो व्यक्तियों को 50 हजार रुपये का शादी अनुदान दिया गया।

•चिकित्सा विभाग: निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाओं का वितरण किया गया।

इसके अलावा, विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों के मौके पर आवेदन भरे गए। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी, वहीं अंकित रोहतन द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, एसडीएम अजयवीर सिंह, बीडीओ मानस मित्तल, तहसीलदार प्रियंका रानी, नगर निगम पार्षद, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *