Breaking
21 Apr 2026, Tue

हरिद्वार में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी संपन्न

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी आज सीआईएसएफ कैंप, भेल हरिद्वार (निकट शिवालिक नगर) में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रुपचंद आजाद एडवोकेट ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष सुभाषचंद कपूर द्वारा किया गया।

संगोष्ठी की शुरुआत में संगठन सचिव राजीव नाथ शर्मा के स्वर्गीय मामा की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा के परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

अध्यक्ष रुपचंद आजाद ने अपने संबोधन में बताया कि संगठन हरिद्वार में सी.जी.एच.एस. डिस्पेंसरी खुलवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र की जानकारी साझा की और इस दिशा में हुई प्रगति से सभी सदस्यों को अवगत कराया।

संगोष्ठी में 8वें वेतन आयोग के गठन, पेंशनभोगियों की विभिन्न समस्याओं तथा नवंबर-दिसंबर में जमा किए जाने वाले जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से मेनपाल सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, तारा प्रसाद, नरेशचंद, के.पी. सिंह, मदन यादव, प्रेम सिंह भंडारी, जगतराम, बाबूराम, रणधीर सिंह सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *