Breaking
21 Apr 2026, Tue

“हरिद्वार में ताईक्वांडो का महाकुंभ! 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों की भिड़ंत, देखें किसने जीता गोल्ड मेडल”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में 23 से 25 जून तक आयोजित 42वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं 39वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया।

समापन समारोह में उन्होंने विजेताओं को पदक प्रदान किए और सभी खिलाड़ियों का उत्तराखंड की पवित्र धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए गौरव की बात है।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन ताईक्वांडो उत्तराखंड के नेतृत्व में हुआ। मदन कौशिक ने ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों-उत्तराखंड अध्यक्ष अमित मल्होत्रा, सचिव संदीप सैनी, रवींद्र परमार, जीतिंदर सिंह सोदागर, सलीम खान, रवींद्र पवन, माहिर मल्होत्रा — को विशेष बधाई दी।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:

• कुल विजेता टीम:

• प्रथम स्थान: बिहार और झारखंड

• द्वितीय स्थान: आंध्र प्रदेश व तेलंगाना

सब-जूनियर वर्ग (बालक):

• 32 किग्रा से कम:

• स्वर्ण: अखिल यादव (झारखंड)

• रजत: शिवांश कुमार (पश्चिम बंगाल)

• कांस्य: पुष्कर शर्मा (दिल्ली), जयेश रावत (उत्तराखंड)

• 44 किग्रा से कम:

• स्वर्ण: अर्णव यादव (उत्तराखंड)

• रजत: चिराग कुमार (झारखंड)

जूनियर वर्ग (बालक):

• 51 किग्रा से कम:

• स्वर्ण: अभिनव सैनी (उत्तराखंड)

• रजत: सत्यम कुमार (बिहार)

• 87 किग्रा से कम:

• स्वर्ण: संकेत (झारखंड)

• रजत: साहिब (दिल्ली)

• कांस्य: दीपांक्ष बगड़ियाल (उत्तराखंड)

जूनियर वर्ग (बालिका):

• 68 किग्रा से कम:

• स्वर्ण: गायत्री (आंध्र प्रदेश)

• रजत: हरलीन कौर (उत्तराखंड)

• अन्य वर्गों में:

• आर्या देशपांडे (छत्तीसगढ़) – स्वर्ण

• गरिमा दसीला (उत्तराखंड) – रजत

• शाम्भवी श्रीवास्तव – स्वर्ण (35 किग्रा, सब-जूनियर बालिका)

पूमसे एवं फ्रीस्टाइल पूमसे में उत्कृष्ट प्रदर्शन:

• दीपांक्ष बगड़ियाल व हरलीन कौर (उत्तराखंड) – स्वर्ण पदक

• वाणी कुलश्रेष्ठा, साक्षी रावत, प्रज्वल रावत, तक्ष चमोला – कांस्य पदक

• दीपांक्ष बगड़ियाल – रजत (जूनियर बॉयज कैटेगरी, फ्रीस्टाइल पूमसे)

निर्णायक मंडल:

• चेयरमैन (जज): इमरदुल हक़ (असम)

• मुख्य रेफरी: बाला सुब्रह्मण्यम (आंध्र प्रदेश)

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में देशभर से आए करीब 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया और हरिद्वार की धरती एक बार फिर खेल भावना और राष्ट्रीय एकता की गवाह बनी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *