हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में इसके उपयोग को रोकने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापेमारी करें और जो भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाते हैं, उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में एक टीम ने क्षेत्र निरीक्षण के दौरान पाया कि मै० सत्य इण्डेन गैस सर्विस, रोशनाबाद के दो पूर्ति वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि 18 घरेलू गैस सिलेंडरों का वजन मानक से कम था। इन सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया और वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

