Breaking
28 May 2026, Thu

हरिद्वार में गर्मी का कहर: सभी आंगनबाड़ी केंद्र 27 से 31 मई तक बंद, DM ने दिए आदेश

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बड़ा फैसला लिया है। हरिद्वार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 27 मई से 31 मई 2026 तक पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी कार्यालय से 26 मई को जारी आदेश संख्या 6344/जि.का0का0/अवकाश-ग्री0/2026-27 के अनुसार, उत्तराखंड शासन के 8 जून 2016 और 19 मई 2017 के शासनादेशों के तहत यह निर्णय लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी केंद्र तो बंद रहेंगे, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सेविका और मिनी कर्मचारी विभागीय कार्यों का पूर्ववत संपादन करती रहेंगी।

DM ने आदेश की प्रति सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, निदेशक महिला सशक्तिकरण, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठनों को भेजी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *