Breaking
1 Sep 2026, Tue

हरिद्वार में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार:खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर विभाग ने आज जनपद भर में छापेमारी की।

कनखल में अमरोहा, यूपी से आ रहे एक दुग्ध वाहन को रोका गया। वाहन में गाय-भैंस का मिला-जुला दूध था और चालक खाद्य लाइसेंस नहीं दिखा पाया। विभाग ने एम.एस. डेयरी को नोटिस देकर दूध का नमूना जांच के लिए भेजा है।वहीं रुड़की में टीम ने रिटेल स्टोर्स से खाद्य तेल-2, चावल-1, हींग-1 और सरसों तेल-1 के कुल 5 नमूने लिए। लेबल में गड़बड़ी पर 2 कंपनियों और मेडिकल-पेस्ट कंट्रोल दस्तावेज न होने पर एक स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया। विशाल मेगा मार्ट में एवरेस्ट हींग का नमूना लेकर 9 डिब्बियां हटवाई गईं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *