Breaking
1 Sep 2026, Tue

देहरादून में ‘गड्ढामुक्ति’ महाअभियान, 15 सितंबर से होगा शुरू….

देहरादून:(जीशान मलिक)मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून जिला प्रशासन ने सड़कों और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। मानसून खत्म होते ही युद्धस्तर पर काम शुरू होगा। इसके लिए सर्वे पूरा हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया जारी है।

वहीं शहर की प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने 40 विशेष टीमें मैदान में उतारी हैं। निगम क्षेत्र की 1,14,171 स्ट्रीट लाइटों में से 169 खराब मिलने पर शिकायतें आई थीं, जिन पर तत्काल काम शुरू कर दिया गया है। आज मसूरी डायवर्जन, ISBT, सहस्रधारा क्रॉसिंग, शिमला बाईपास समेत कई इलाकों में लाइटें ठीक की गईं।व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 20-20 अधिकारियों की 5 टास्क फोर्स बनाई गई है, जो रात में फील्ड विजिट कर खराब लाइट, कूड़ा प्वाइंट, सड़क और फूड सेफ्टी की जांच कर रही है और मौके से ही फोटो-लोकेशन संबंधित विभाग को भेज रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *