Breaking
31 Jul 2026, Fri

हरिद्वार में अवैध घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार 

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार में अवैध घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला पूर्ति विभाग ने 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं और एक अभियुक्त जावेद को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है, जो घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और घटतौली को रोकने के लिए निरंतर छापेमारी कर रहे हैं।

“जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी…

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद द्वारा रावली महदूद क्षेत्र से 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं और एक अभियुक्त जावेद पुत्र अख्तर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

“छापेमारी जारी रहेगी…

उन्होंने अवगत कराया है कि अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली और अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की चीता पुलिस मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *