Breaking
14 Sep 2026, Mon

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले

हरिद्वार:(रागिब नसीम) एक ही थाने में निर्धारित समयावधि पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न कोतवाली एवं थानों में तैनात 76 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। तबादला आदेश में पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों एवं कोतवालियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।आदेश के अनुसार कोतवाली रानीपुर, सिडकुल, बहादराबाद, ज्वालापुर, मंगलौर, पथरी, कनखल, श्यामपुर, लक्सर, कलियर, रुड़की, गंगनहर, भगवानपुर, बुग्गावाला, खानपुर और झबरेड़ा समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित किया गया है।

तबादलों के तहत कोतवाली नगर में 11 पुलिसकर्मियों, कनखल में 4, श्यामपुर में 4, रानीपुर में 5, सिडकुल में 7, ज्वालापुर में 11, बहादराबाद में 7, रुड़की में 5, गंगनहर में 2, भगवानपुर में 2, कलियर में 2, बुग्गावाला में 1, लक्सर में 2, पथरी में 3, खानपुर में 4, मंगलौर में 3 तथा झबरेड़ा में 3 पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।

तबादला आदेश में पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाने में तैनात कर्मियों के स्थानांतरण को विभागीय व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कोतवाली रानीपुर से प्रीतपाल सिंह सैनी, प्रदीप कुमार, विजय नेगी, अंकित कुमार, योगेन्द्र सिंह, बलवन्त सिंह, हंसरवीर, उत्तम सिंह, दशरथ सिंह और हरिप्रकाश समेत अन्य पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। वहीं पूजा शर्मा का रानीपुर से कोतवाली नगर स्थानांतरण किया गया है।इसी तरह ज्वालापुर, सिडकुल, बहादराबाद, कनखल, श्यामपुर, पथरी और कोतवाली नगर से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है। रुड़की क्षेत्र से भी कई पुलिसकर्मियों को कलियर, खानपुर, लक्सर और अन्य थानों में भेजा गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *