हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स)हरिद्वार पुलिस ने तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से चोरी हुई दो साल की बच्ची को मात्र 04 घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस, A.H.T.U. व C.I.U. हरिद्वार की 05 संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। जिन्होंने मैन्युअल पुलिसिंग एवं डिजिटल सबूत के माध्यम से बच्ची को ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस हालत में पाया।
पुलिस टीमों की लगातार सक्रियता देख कथित चोर बच्चे को छोड़ने पर मजबूर हुआ। अब तक जुटाए गए सबूतों को जोड़कर पुलिस टीमें अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी हुई हैं। एसएसपी नवनीत सिंह स्वयं पूरे मामले पर नजर रखे हुए थे।इस सफलता के साथ, हरिद्वार पुलिस ने अपनी तत्परता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है। बच्ची की सकुशल बरामदगी से परिवार में खुशी का माहौल है।

