Breaking
17 Sep 2026, Thu

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना कनखल क्षेत्र में दो शराब तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना कनखल पुलिस ने 16 अगस्त 2025 को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त दो आरोपियों को धर दबोचा है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतपाल सैनी पुत्र अनिल सैनी निवासी बैरागी कैम्प, थाना कनखल, हरिद्वार तथा अरुण कश्यप पुत्र प्रमोद कश्यप निवासी फौजीपुर खादर, बिजनौर (वर्तमान पता रोडीबेलवाला, हरिद्वार) के रूप में हुई है। पुलिस ने सतपाल सैनी को बैरागी कैम्प जाने वाले रास्ते पर वन विभाग की वाटिका के पास से तथा अरुण कश्यप को पुरुषोत्तम विहार ई-रिक्शा पार्किंग ग्राउंड के पास से पकड़ा।

पुलिस ने उनके कब्जे से 22 ट्रैटा पैक किन्नू मार्का अवैध देशी शराब और 23 पाउच माल्टा मार्का अवैध देशी शराब बरामद की। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना कनखल पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल जितेंद्र शाह, कांस्टेबल संजू सैनी, कांस्टेबल अरविंद नौटियाल और कांस्टेबल कुलदीप प्रसाद शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *