Breaking
21 Sep 2026, Mon

हरिद्वार पुलिस की दरियादिली: अचेत वृद्ध के लिए देवदूत बनीं दो रिक्रूट कांस्टेबल

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) कांवड़ यात्रा के दौरान इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए हरिद्वार पुलिस के दो जवान सड़क पर अचेत पड़े एक वृद्ध के लिए देवदूत बनकर सामने आए।पुलिस के अनुसार, आज टोल प्लाजा से हरिद्वार की ओर लगभग 60 मीटर की दूरी पर कुछ कांवड़ यात्रियों ने सूचना दी कि एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पर अचेत अवस्था में गिरे हुए हैं।

सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट कांस्टेबल दीपक सिंह पटवाल और रिक्रूट कांस्टेबल सौरभ बुढ़लाकोटी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए वृद्ध को होश में लाने के लिए मौके पर ही प्राथमिक उपचार शुरू किया।जब व्यक्ति को होश नहीं आया तो दोनों जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए पास में मौजूद कांवड़ यात्रियों से गद्दा मांगा। सावधानीपूर्वक वृद्ध को गद्दे पर लिटाकर वे उन्हें निकट स्थित NHAI प्राथमिक उपचार केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गई।पुलिस अधिकारियों ने दोनों रिक्रूट कांस्टेबलों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। कांवड़ यात्रियों ने भी पुलिस की इस मदद की खुले दिल से प्रशंसा की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *